गोगुंदा – कस्बे में गणेश चतुर्थी से शुरू हुए गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। हर रोज भगवान गणपति की पूजा अर्चना के लिए कस्बेवासी जगह जगह लगे पांडालों में बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। पूजा ज्यों ज्यों आगे की ओर बढ़ रही है उसी प्रकार भक्तों की भीड़ भी बढ़ रही है। आस पास के इलाके से भी लोग पहुंच रहे हैं। गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से पूजा पंडाल गुंजायमान हो रहे है। भक्तों एवं कस्बे वासियों में गणपति पूजा को लेकर खासा उत्साह एवं उल्लास का माहौल बना हुआ है। शाम होते ही पूजा पंडाल भक्तों के भीड़ से बढ़ जाती है। इससे माहौल भक्तिमय हो गया है। जहां एक तरफ भगवान गणेश के दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे हैं और गणपति बप्पा के दरबार में मत्था टेक हाजिरी लगा रहे हैं और भगवान गणेश से जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर गणपति पूजा में बनाए गए भव्य पंडाल आकर्षण का केंद्र बने हुए है। विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना हो रही है।
कस्बे में राजपूतों का मोहल्ला, वालेरियो की सेहरी, भील बस्ती सहित खटीक मौहल्ले में भगवान गणपति के बड़े पांडाल सजाए गए हैं। 
एडवोकेट भवानी सिंह ने बताया कि राजपूतों के मौहल्ले में आयोजित हो रहे गणपति महोत्सव में हर दिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं। नन्हे बाल कलाकारों द्वारा भवाई नृत्य, मीरा बाई एकली खड़ी जैसी रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाती है। वहीं अनंत चतुर्दशी तक कार्यक्रम आयोजित होगा व नवयुवक मण्डल के कलाकारों द्वारा धार्मिक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जायेगी।
वहीं कस्बे के खटीक मौहल्ले में भेरू नाथ नवयुवक मंडल की ओर से आयोजित हो रहे गणपति महोत्सव में रात्रि में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किए जातें हैं। आयोजनकर्ता आयूष गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम मंडल की ओर से हर वर्ष किया जाता है और आसपास के लोग पंडाल में पहुंचते हैं और भक्तिमय भाव का आनन्द लेते हैं। उन्होंने कहा की कार्यक्रम में गरबा नृत्य और बाल कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाती है।
गणपति मित्र मंडल के आयोजनकर्ता ललित गमेती ने बताया कि वडली चौक वडेरो का भीलवाड़ा में विगत 16 सालों से गणपति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है और आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गणपति मित्र मंडल में हिरा लाल, पन्ना लाल, डालू राम , विनोद, तुलसी राम, दिनेश, भगवती, ललित, कमलेश, हेमेंद्र रतन, किशन, गणेश, मोहित, दिलिप, पंकज, अंकित, कालूराम, दिलिप, विक्रम, नारू लाल सहित कालूराम द्वारा विशेष रूप से पांडाल सजाया जाता है।
कस्बे के वालेरियो की सेहरी में बाल गणेश मित्र मंडल द्वारा गणपति महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 
बंशी लाल खटीक ने बताया कि हर शाम को गणेश भगवान की आरती के साथ कार्यक्रम आयोजित होता है। कार्यक्रम में भांति-भांति की विशेष प्रस्तुतियां दी जाती है। इस दौरान गांव के सैकड़ों लोग कार्यक्रम में शामिल होते हैं। कार्यक्रम में बाल कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुतियां हर श्रद्धालु को आकर्षित कर रही। इस आयोजन के आयोजनकर्ताओं में छोटू गवारिया, मुकेश प्रजापत, नारायण प्रजापत, बंशी लाल तेली, शुभम, सोनू , लोकेश सहित कई कार्यकर्ता शामिल हैं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





