Home » प्रदेश » पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद, एक महिला ने जलनें के लिए उढेला केरोसिन

पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद, एक महिला ने जलनें के लिए उढेला केरोसिन

उदयपुर– जिले के आदिवासी कस्बे झाड़ोल में मंगलवार सुबह एक मामूली पार्किंग विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला ने खुद को आग लगाने की कोशिश की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कैद हो गई है, जिसमें महिला खुद पर केरोसिन डालकर आग लगाने की धमकी दे रही है। हालांकि, पास में मौजूद लोगों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

सरकारी जमीन पर पार्किंग का है विवाद

दरअसल, झाड़ोल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर सरकारी जमीन पर बनी कुछ दुकानों के सामने वाहनों की पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार को यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला ने अपने जीवन लीला को समाप्त करने की कोशिश की। चश्मदीदों के मुताबिक, महिला ने पहले खुद पर केरोसिन डाला और फिर माचिस जलाने की कोशिश करने लगी। वह लगातार खुद को आग लगाने की बात कह रही थी। उसी दौरान, पड़ोस की एक महिला ने तुरंत कार्रवाई की और समझदारी दिखाते हुए उसके हाथ से माचिस छीन ली।

पुलिस की मौजूदगी में भी जारी रहा हंगामा

घटना की जानकारी मिलने पर झाड़ोल पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची. लेकिन, पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और हंगामा जारी रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के प्रार्थना पत्रों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे मामलों में कानून को हाथ में न लें और किसी भी विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश करें। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!