Home » प्रदेश » गोगुंदा में जलझूलनी एकादशी पर ठाकुरजी की निकली विशाल शोभायात्रा

गोगुंदा में जलझूलनी एकादशी पर ठाकुरजी की निकली विशाल शोभायात्रा

गोगुंदा – कस्बें में जलझूलनी एकादशी के अवसर पर मंगलवार को ठाकुरजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत प्रताप चौक से बैंड-बाजों और रामधुन के साथ हुई।
शोभायात्रा मुख्य बाजार से होते हुए गोगुंदा तालाब पहुंची जहां ठाकुरजी को जलविहार कराया गया। इसके बाद कतारबद्ध विराजित ठाकुरजी की पूजा-अर्चना, स्नान-ध्यान, आरती और भोग-प्रसादी की परंपरा का निर्वहन किया गया।
भव्य शोभायात्रा को देखने और ठाकुरजी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े, जिससे कस्बे में मेले जैसा माहौल रहा। शोभायात्रा श्रृद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। वहीं, जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था भी की गई।

चारभुजा मित्र मंडल की ओर से भव्य शोभायात्रा व गंगा माताजी महाआरती, ऐतिहासिक रामरेवाडी का आयोजन आयोजित हुआ। इस दौरान सभी ठाकुर जी और चारभुजा नाथ मंदिर से भेट की गई। पालकी पर भगवान विराजमान होकर प्रमुख मार्गाे से होते हुए गोगुंदा के राणेराव तालाब पहुंची। बड़ी संख्या में ग्रामवासी डीजे की धुन पर अपने अपने घरों में विराजित बाल गोपाल कृष्ण की प्रतिमाओं को लेकर भव्य राम रेवाड़ी के संग राणेराव तालाब पहुंचे जहां भगवान को स्नान कराया और गंगा आरती की गई। कई भामाशाहों ने यात्रा के दौरान प्रसाद का वितरण किया।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!