Home » प्रदेश » एक महीने पहले ढ़हा पुलिया अभी तक नहीं हुआ पूरा, ग्रामीणों में आक्रोश

एक महीने पहले ढ़हा पुलिया अभी तक नहीं हुआ पूरा, ग्रामीणों में आक्रोश

गोगुंदा – क्षेत्र के रावलिया खुर्द ग्राम पंचायत के रावलिया, अवाणी, मोलिया, बागड़ा, हथनियावल होते हुए बरवाड़ा से गुजरने वाले मार्ग पर अवानी गांव के समीप बना पुलिया एक महीने पहले हुई बारिश से ढ़ह गया था। लेकिन अब एक महीना बीत जाने के बाद भी पुलिया ठीक नहीं होने से ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि एक महीने पहले पुलिया बारिश से क्षतिग्रश्त हुआ तो उपखंड अधिकारी, स्थानिय सरपंच सहित जिला कलेक्टर मौके पर आए थे और निरीक्षण करके गये थे। उस समय तो प्रशासन जेसीबी मशीनें लगवाकर पुलिए के पास एक रास्ता बनाया था। वहीं उस दौरान तो प्रशासन ने काम को जल्दी पुरा करवाने का ग्रामीणों को आश्वाषन दिया था लेकिन अब एक महीना पूरा हो गया है और काम नहीे हुआ है। उस दौरान जो प्रशासन की ओर से लीपा-पोती की थी। वो भी पानी के साथ बह गई है।

किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष फतेह लाल जोशी ने बताया कि ये पुलिया करीब 12 साल पहले बनाया गया था लेकिन इस बार बारिश से ढ़ह गया हैं। उन्होंने कहा कि सरकार केवल खानापूर्ति करती है और घटिया सामान उपयोग में लेती ह।ैं जिससे कम समय में ही अस्त व्यस्त हो जाते हैं। स्थानीय लोग तो जैसे तैसे करके रास्ता बना लेते हैं लेकिन बाहर से भ्रमण करने आने- जाने वाले राहगीरों को बड़ी समस्या उठानी पड़ती है। कहीं बार तो बाहर के राहगीरों को बीच का रास्ता श्मशान घाट तक ले गया था। क्योंकि राहगीरों को सही रास्ता नहीं मिल पाता है।

आपातकालीन स्थिति में काम किया गया था। अभी पुलिए का सेक्शन नहीं हुआ है। बारिश के बाद काम शुरू करवाया जाएगा

कनिष्ठ अभियंता भावेश कुमार डामोर, पीडब्ल्यूडी गोगुंदा

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!