
गोगुंदा – शनिवार को गोगुंदा से मजावद मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हुआ। हादसे में दो दोस्त अपनी बाइक से गोगुंदा आ रहे थे तो धोली घाटी के समीप एक ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हुआ तो दूसरे दोस्त ने मौके पर ही दम तोड दिया। दुर्घटना की सूचना परिजनों तक पहुंची तो घर में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार मजावद निवासी गुंजन पुत्र दिनेश जोशी (20) और सुमित पुत्र भरत मेघवाल (20) दोनों दोपहर को निजी काम से गोगुंदा आ रहे थे। वहीं धोली घाटी के समीप एक ट्रक की चपेट में आने से दोनों निचे गिर गये थे। हादसे में गुंजन ने मौके पर ही दर्दनाक स्थिति में दम तोड दिया तो सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने सुमित को अहमदाबाद रेफर किया है ।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





