उदयपुर– मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नमित मेहता ने एक आदेश जारी कर शनिवार को विद्यालयों और आंगनवाड़ी केद्रों पर बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया है।
जारी आदेश के अनुसार शनिवार को नगर निगम सीमा को छोड़ कर शेष जिले के सभी राजकीय व निजी विद्यालयों में बच्चों का अवकाश रहेगा। सभी राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों में कार्यरत समस्त स्टाफ नियमानुसार यथावत कार्य करेगा। वहीं एक अन्य आदेश के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में भी शनिवार का अवकाश घोषित किया गया है। आदेश की अवहेलना पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





