
जयपुर – राजस्थान फ़ोटो फेस्टिवल के अंतर्गत जवाहर कला केंद्र की सहभागिता से जयपुर में आयोजित “नज़र फोटो एग्ज़ीबिशन” में उदयपुर के देवेंद्र श्रीमाली विजेता रहे। समापन समारोह के दौरान आईएएस नवीन जैन, आरएएस सोविला माथुर और गलता पीठ से अवधेशाचार्य राघवेन्द्रचार्य उपस्थित रहे। सफारी होटल के डायरेक्टर राघव गोयल रोटरी क्लब अशोक से रूपेश चंदेल, कमल समोदिया ओर क्यूरेटर अदिति अग्रवाल ने देवेंद्र को सर्टिफिकेट प्रदान किया। एग्जीबिशन की संरक्षक रेणुका कुमावत ने बताया कि तीन दिवसीय एग्जिबिशन ने भारतवर्ष के फोटोग्राफी प्रेमियों और पेशेवरों के लिए एक अनूठा मंच प्रदान किया। एग्जीबिशन में 362 से अधिक प्रतिभागियों की करीब 680 से अधिक उत्कृष्ट तस्वीरें प्रदर्शित की गई थी। इसके साथ ही एग्जीबिशन के दौरान आने वाले सभी विजिटर्स और प्रतिभागियों को उपहार स्वरूप कूपन भी प्रदान किए गए।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





