Home » प्रदेश » जल जीवन मिशन में काम अधूरा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जल जीवन मिशन में काम अधूरा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

गोगुंदा – क्षेत्र के ग्राम पंचायत जसवंत गढ़ के अजयपुरा में जल जीवन मिशन का कार्य पूरा होने के बाद भी सप्लाई नहीं की जाने को लेकर गुरुवार को उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नारायण पालीवाल ने उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे को ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत के अजयपूरा गांव में वर्ष 2022-23 में जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत कार्य स्वीकृत हुआ था । इसके पूर्व जल स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग की संचालित योजना से पेजयल आपूर्ति की जा रहीं थी। लेकिन वर्तमान में विभाग द्वारा योजना के अन्तर्गत नल कनेक्शन करने से उपभोक्ता की संख्या अधिक हो गई हैं वहीं विभाग द्वारा योजना के माध्यम से जलापूर्ति सुचारू नहीं की गई हैं। विभाग द्वारा रख रखाव के अभाव के कारण आए दिन मोटर व पाईप लाईन खराब होने से आपूर्ति नियमित नहीं हो पा रहीं हैं । उन्होंने कहा कि पिछले कई समय से जलापूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं को समस्या का सामना करना पड रहा हैं। अब लोगों को कूएं व नालों से पानी का उपयोग करना पड रहा हैं। विभाग की लापरवाहीं से लोग गंदा पानी पीने को मजबुर हैं।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!