
गोगुन्दा – पुलिस ने गुरुवार को 10 सालों से फरार 2 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। श्याम सिंह चारण ने बताया कि बडगांव निवासी राजीवर उर्फ भरत पुत्र महेश कुमार और अलीपुरा (भोपालपुरा) के शाकीब खान उर्फ शाकीर पुत्र अहमद खां को गिरफ्तार किया है। दोनों स्थाई वारंटी में दस साल से फरार थें। वहीं दोनों को न्यायालय में पेश किया गया है। स्थाई वारंटियों को पकड़ने में हेड कांस्टेबल जाल सिंह, कांस्टेबल शिव सिंह और गोविन्द शामिल थें।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





