
सायरा – थाना पुलिस ने बरवाड़ा पुलिया के समीप हुईं नाकाबंदी के दौरान एक काले रंग की स्कोर्पियो गाड़ी से 23 प्लास्टिक के कट्टों से 458 किलो 260 ग्राम अवैध डोडा चुरा ज़ब्त किया गया है।
थाना प्रभारी किशोर सिंह शक्तावत ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान काले रंग की स्कोर्पियो गाड़ी को टीम ने रोकने का प्रयास किया तो कार चालक तेज़ गति से भागने लगा तो टीम ने ब्रेकर स्टीक से टायर को ब्रस्ट किया। फिर कार चालक ने हाइवे तक कार ले गया और कार छोड़कर दो व्यक्ति जंगल में भाग गये। वहीं टीम ने कार सहित अवैध डोडा चूरा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट मे प्रकरण दर्ज किया ।
थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम में नाकाबंदी के दौरान एएसआई बद्री लाल , हैड कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल लोकेन्द्रसिंह , रूपाराम , धर्मेन्द्र कुमार , भुपेंद्र सिंह , सत्य नारायण , प्रदीपकुमार सहित कानापुरी शामिल थे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





