
सायरा– थाना पुलिस नें जेसीबी मशीन को चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेसीबी मशीन को जब्त किया है। थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम में एएसआई भंवर सिंह, कास्टेबल धर्मेन्द्र, नरपत राम सहित कानापुरी शामिल थे। टीम ने कारवाही को अंजाम देने के लिए तलाश शुरू की जिसमें जेसीबी मशीन रावछ में लावारिस हालत में मिली थी। पुलिस टीम द्वारा तुरन्त प्रभाव से कारवाही करते हुए गायफल निवास शांती दास पुत्र प्रभुदास वेष्णव और मेर का खेत (रावछ) निवासी भैराराम पुत्र रूपाराम गरासिया को डिटेन किया है।
थानाधिकारी किशोर सिंह शक्तावत ने बताया कि थाना क्षेत्र के दिलीप कुमार पूत्र प्यारचन्द लोहार ने रिपोर्ट पेश की जिसमें उसने घर के बाहर खडीं जेसीबी मशीन को अज्ञात चोरो द्वारा चोरी करना बताया था। उसने रिर्पोट में जेसीबी मशीन के ऑपरेटर सोमाराम गरासिया पर चोरी की शंका जताई थी। वही उसने जेसीबी की किमत करीब 30 लाख रूपये भी बताई थी।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





