Home » प्रदेश » बारिश से लबालब हुए नदी नाले, किसानों के चेहरे मायूस

बारिश से लबालब हुए नदी नाले, किसानों के चेहरे मायूस

गोगुंदा– उपखंड क्षेत्र में विगत दिनों से हो रही लगातार बारिश से नदी नाले ऊफान पर है। वहीं जलाशयों में पानी की आवक में बढोंतरी हो रही है। कुओं का पानी भी खेतों में आने लगा है। इस तरह के पानी का खेतों में आना किसानों लिए चिंता का सकेंत दे रहा है। किसानों के चेहरो पर मायुसी दिखाई दे रही है। निरंतर बारिश के चलते अधिकांश गांवो में टूटी सडकें सरकार के विकास कार्याे का पर्दाफास कर रही हैं।

फलां गांव के किसान लखाराम गरासिया ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से खेतों में फसल आड़ी पड़ गई है। खेतों में भी पानी भरा हुआ हैं। फसल पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है। गांव में किसानों के कच्चे घरों में पानी टपक रहा है। किसानों के लिए हर तरफ से समस्या का कहर ही दिखाई दे रहा है।
उन्होंने कहा कि सायरा क्षेत्र के मोतीबोर फलां के समीप बने एनिकट पूरी तरह लबालब हो चुका है अब एनिकट का पानी खेतों में बह रहा है जिससे फसल नष्ट हो गई है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!