Home » प्रदेश » जानलेवा यूटर्न, अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी कार, 3 लोगों की मौत, 1 लापता

जानलेवा यूटर्न, अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी कार, 3 लोगों की मौत, 1 लापता

उदयपुर– इन दिनों मानसून की जोरदार बारिश ने कहर बरपा रखा है। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में पानी भर गया है, नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है। इसी बारिश का कहर सोमवार देर रात उदयपुर के खेरवाड़ा इलाके में देखने को मिला, जब एक महिंद्रा टीयूवी कार उफनती हुई नदी में जा गिरी। यह हादसा इतना भयावह था कि इसमें 2 लोगों की जान चली गई, जबकि 2 लोगों ने अपनी हिम्मत और समझदारी से मौत को मात दे दी।

लिफ्ट लेना पड़ा भारी
यह घटना सोमवार की देर रात की है। खेरवाड़ा क्षेत्र में पिछले कई घंटों से हो रही लगातार बारिश के कारण नदी और नालों में तेज बहाव था। खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के दो युवक अपनी कार में सवार होकर घर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें तीन युवक मिले, जो लिफ्ट मांग रहे थे। ये तीनों युवक जिले के ही बावलवाडा थाना क्षेत्र के निवासी थे दयालुता दिखाते हुए कार सवार दोनों युवकों ने उन्हें लिफ्ट दे दी। लेकिन शायद उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि एक किलोमीटर का यह सफर तीन लोगों के लिए मौत का सफर बन जाएगा।

हेड कांस्टेबल ताराचंद के मुताबिक, जहां से लिफ्ट दी गई, वहां से महज 1 किलोमीटर आगे लकोड़ा क्षेत्र में एक यू-टर्न आया। इसी मोड़ पर ड्राइवर का संतुलन बिगड़ा और कार बेकाबू होकर नदी में जा गिरी। पानी का तेज बहाव इतना ज्यादा था कि कार को तुरंत बहा ले गया।

जान बचाने की जद्दोजहद
हादसे के बाद कार में सवार सभी 5 लोग दहशत में आ गए। अंदर पानी भरने लगा जिन तीन युवकों ने लिफ्ट ली थी। उनमें से दो ने अपनी हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने किसी तरह कार के शीशे तोड़े और पानी से बाहर निकल आए। वे तैरकर पास के गांव में पहुंचे और लोगों को हादसे की जानकारी दी। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। लेकिन बाकी तीन लोग अंदर ही फंस गए। इनमें से एक लिफ्ट लेने वाला युवक और कार के मालिक दोनों युवक थे। पानी के तेज बहाव और रात के अंधेरे में वे खुद को बचा नहीं पाए।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!