
गोगुंदा (Udaipur) – रविवार को क्षेत्र के जोशियों की भागल (जसवंत गढ़) में आयोजित ब्राह्मण महासभा मेवाड़ और बारह खेड़ा पालीवाल समाज का एक दिवसीय प्रतिभा सम्मान समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
इस दौरान मीठालाल जोशी ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि संत कमलेश शास्त्री महाराज, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष पालीवाल ब्राह्मण महासभा, धर्म नारायण जोशी, राष्ट्रीय अध्यक्ष पालीवाल ब्राह्मण महासभा, समाजसेवी मांगी लाल जोशी, विप्र फाउंडेशन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र पालीवाल, हेमेंद्र नागदा सहित समाज के कई दिग्गजों ने शिरकत की।

प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के होनहार बच्चों को शिक्षा एवं सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त करने वाली कई प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए संत कमलेश शास्त्री महाराज ने समाज को एकजुट रहने एवं कर्तव्यों के प्रति समर्पित होने की बात कहीं। वहीं एसडीएम हेमेंद्र नागदा ने बच्चों को एकाग्र होकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु प्रेरित किया।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





