
उदयपूर – पर्यटकों से सुमार लेक सिटी इन दोनों काफी चर्चा में हैं। बारिश का दौर चल रहा है और इन दिनों पर्यटकों की आवाजाही में काफी बढ़ोतरी हो रही है। देश- विदेश के पर्यटकों को लेकसिटी अपने खुबसूरत नजारों से अपनी और आकर्षित करती है।
वहीं दूसरी तरफ जंगली जानवरों की दस्तक भी काफी बढ़ गई हैं। सोमवार दोपहर को जिले के लोसिंग रोड पर एक तेंदुआ बेखोफ अंदाज में सडक के बिचोबीच बैठ गया। तेंदुए के इस अंदाज में देखकर राहगीरों को अपनें वाहनों के ब्रेक्र लगाना पडा। तेंदुआ करीब दस मिनट तक सडक पर बैठा रहा। वहीं तेंदुए को देखकर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान राहगीरों ने तेंदुए का विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जो दिनभर चर्चा में बना रहा।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





