Home » प्रदेश » अमेरिकी कांग्रेस प्रतिनिधि माइकल बॉमगार्टनर ने किया उदयपुर भ्रमण

अमेरिकी कांग्रेस प्रतिनिधि माइकल बॉमगार्टनर ने किया उदयपुर भ्रमण

उदयपुर– संयुक्त राज्य अमेरिका कांग्रेस प्रतिनिधि माइकल बॉमगार्टनर अपने परिजनों सहित रविवार को उदयपुर प्रवास पर पहुंचे। उनके साथ विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के समन्वय अधिकारी श्री अशोक कुमार भी उपस्थित रहे।

पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि अतिथियों ने आज सिटी पैलेस और क्रिस्टल गैलरी का भ्रमण किया। इस दौरान अधिकृत गाइड संदीप शर्मा ने उन्हें ऐतिहासिक धरोहरों एवं उदयपुर की समृद्ध विरासत की जानकारी दी। विदेशी अतिथियां ने उदयपुर की अद्भुत कला, स्थापत्य और यहां की सांस्कृतिक धरोहर की सराहना की।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!