Home » प्रदेश » 80 हज़ार में हुई थी डील ACB ने 20 हज़ार रुपये लेते धरा, वन अधिकारी और वनपाल गिरफ्तार

80 हज़ार में हुई थी डील ACB ने 20 हज़ार रुपये लेते धरा, वन अधिकारी और वनपाल गिरफ्तार

उदयपुर – भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बांसवाड़ा इकाई ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए डूंगरा वन रेंज (मुख्यालय सज्जनगढ़) के क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम शांति लाल चावला और नाका ताम्बेसरा में पदस्थापित वनपाल लाडजी गरासिया को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

दोनों आरोपी परिवादी से नर्सरी सुधारीकरण व अन्य मरम्मत कार्यों के बिल पास करने के लिए 15 प्रतिशत कमीशन (कुल 80 हजार रुपये) की मांग कर रहे थे।

एसीबी उदयपुर रेंज ने की कार्रवाई

एसीबी के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दी थी कि बिलों के भुगतान से पहले आरोपीगण 80 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं। सत्यापन में वनपाल लाडजी गरासिया ने अग्रिम 20 हजार रुपये क्षेत्रीय वन अधिकारी शांति लाल चावला के लिए लेने पर सहमति जताई। इसके बाद एसीबी उदयपुर रेंज के डीआईजी प्रहलाद सिंह कृष्णिया के सुपरवीजन और एएसपी ऋषिकेश मीना के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गईं।

दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है

टीम ने शनिवार को आरोपी वनपाल को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। इस लेन-देन में क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम शांति लाल चावला की संलिप्तता पाई गई, जिसके बाद उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू किया गया है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!