
उदयपुर – झीलों की नगरी में शनिवार को शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी दौरा रहा। इस दौरान सेवाश्रम चौराहा से लेकर जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया गया। वे सलूंबर क्षेत्र स्थित धोलागढ़ धाम में आयोजित श्रवण कुंभ महोत्सव में शामिल होने पहुंचे।

उदयपुर आगमन पर छात्र नेताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने विधायक भाटी का जोरों शोरों से स्वागत किया। इसके बाद वे झल्लारा होते हुए धोलागढ़ के लिए रवाना हुए। मार्ग में जगह-जगह कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।
पहाड़ी पर स्थित प्राचीन धोलागिर महादेव मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी श्रवण मास के अवसर पर महोत्सव आयोजित किया गया। मंदिर परिसर में सर्वसमाज की ओर से हवन, पूजन और विविध धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए थे।
श्रवण कुंभ महोत्सव का आयोजन योगी प्रकाशनाथ महाराज के सानिध्य में हो रहा था। इस 45 दिवसीय धार्मिक आयोजन का आज विधिवत समापन हुआ।
महोत्सव और मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु धोलागढ़ पहुंचे। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ भजन-कीर्तन और सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। विधायक भाटी ने भी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





