
कोटडा – जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल द्वारा अवैध मादक पदार्थाे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक गोपाल स्वरूप मेवाडा ,वृताधिकारी राजेन्द्र सिंह राठौड के सुपरविजन मे निरीक्षक प्रभारी श्याम सिंह रत्नू व थानाधिकारी मंुगला राम टीम ने अवैध मादक पदार्थाे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक ईको गाडी को रोककर चालक व उसके साथी से पूछताछ कर गाडी की तलाशी लेने पर अवैध गांजा भरा हुआ था। जिस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 12 किलो 650 ग्राम अवैध सुुखा गांजा व गाडी जब्त करते हुए चालक थाना क्षेत्र के शीतलामाता मंदिर के पास निवासी फिरदोस खान पुत्र फरीद खान व लाम्बाहल्द निवासी विक्रम पुत्र भरत को गिरफ्तार किया गया।

टीम में डी.एस.टी निरीक्षक प्रभारी श्याम सिंह रत्न, हैड कास्टेबल हितेन्द्र सिंह,कास्टेबल चंद्र कुमार व कोटडा थाने से थानाधिकार मंुगलाराम, हैड कास्टेबल कुशल, कास्टेबल पवन, प्रकाश ,उत्पल, महेन्द्र, लाला राम सहित चालक सुरेन्द्र कुमार चालक शामिल थे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





