Home » प्रदेश » कोयलें से भरा ट्रेलर पलटा , बुरी तरह से फंसे ड्राइवर और खलासी , मौके पर पहुंची तीन टीमें

कोयलें से भरा ट्रेलर पलटा , बुरी तरह से फंसे ड्राइवर और खलासी , मौके पर पहुंची तीन टीमें 

गोगुंदा – नेशनल हाईवे 27 पर बीती रात एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रेलर में चालक और परिचालक बुरी तरह से फंस गए। हादसा बरोडीया चौकी के समीप भव्य होटल के सामने घटित हुआ था। जब ट्रेलर पलटा उस दौरान वाहनों की आवाजाही कम थीं। जिसकी वजह से बड़ा हादसा होते हुए टल गया। सूचना पर हाइवे पेट्रोलियम टीम, बड़गांव पुलिस और 1033 एंबुलेंस मौके पर पहुंचें ।

बड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को ट्रेलर से बाहर निकाला गया और 1033 एंबुलेंस के पायलट कुशवर्धन सिंह झाला, दीपक पुरोहित और ईएमटी अमृत मेघवाल ने जिला अस्पताल पहुंचाया । दूसरी तरफ हाइवे पेट्रोलियम टीम ने क्षतिग्रस्त ट्रेलर को क्रेन की सहायता से एक तरफ कर वाहनों की आवाजाही शुरू की थी।

बता दें ट्रेलर में कोयला भरा हुआ था जिसमें ट्रेलर चालक शैतान सिंह और परिचालक रामेश्वर सवार थे। जो पिंडवाड़ा से उदयपुर जा रहें थें।

 

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

error: Content is protected !!