
गोगुंदा – उपखंड क्षेत्र में गुरुवार दोपहर से शुरू हुई बारिश देर शाम तक रूक – रूककर देर शाम तक जारी रहीं। इस दौरान नदी नालों सहित जलाशयों में पानी की भारी आवक हुई। करीब डेढ़ महीने के बाद गुरुवार को क्षेत्र में जमकर बारिश हुई जिससे किसानों के चेहरों पर खुशी नजर आईं। क्योंकि लंबे समय से बारिश के रूक जाने के बाद खरीफ़ की फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई थी । किसानों की चिंता जता रही थी कि कहीं इस साल बारिश नहीं हुई तो क्या होगा। वहीं देर शाम तक हुई बारिश गोगुंदा क्षेत्र में पौने चार इंच तक पहुंच गई। जिससे तहसील कार्यालय से लेकर नेशनल हाईवे 27 तक खस्ताहाल सड़क के गड्ढे में पानी भर गया और आमजन को दुपहिया वाहन चलाने में मुश्किलें झेलनी पड़ी।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





