Home » प्रदेश » फर्जी कॉल सेन्टर के नाम पर अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 05 अभियुक्त गिरफ्तार

फर्जी कॉल सेन्टर के नाम पर अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 05 अभियुक्त गिरफ्तार

हिरणमगरी – जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल द्वारा तकनीकी संसाधनों का दुरूपयोग कर आम नागरिकों के साथ रूपयों की धोखाधडी करने वाले अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा , शहर एवं उप अधीक्षक छगन पुरोहित के सुपरविजन में थानाधिकारी भरत योगी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से कृष्णागंन अपार्टमेंट, सेक्टर 03, (हिरणमगरी) में कार्यवाही करते हुए अमेरिकन व्यक्तियों को सस्ती दरो पर लोन दिलाने के नाम पर फर्जी कॉल सेन्टर चलाकर धोखाधडी करने वाले अहमदाबाद (गुजरात) निवासी 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कॉल सेन्टर में उपयोग लाये जा रहे 06 लेपटॉप, 10 मोबाइल, 05 हैड फोन एवं जियो व एयरटेल कम्पनी के नेट राउटर जब्त कर अभियुक्तों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

थाना प्रभारी भरत योगी ने बताया कि आरोपी अमेरिकन व्यक्तियों को सस्ती दरो पर लोन दिलाने के नाम पर वेयर एप्लीकेशन जो कि अमेरिकन नागरिकों के मोबाइल नम्बर इन कॉल सेन्टर संचालकों को उपलब्ध कराता है ओर इसके पश्चात अभियुक्तों ने अमेरिकन व्यक्तियों को कम क्रेडिट स्कोर होने व बिना किसी पहचान पत्र के सस्ती दरों पर ऑनलाईन लोन दिलाने के नाम पर कॉल कर रुपये ऐठना का कार्य करते थे।


पुलिस की गिरफ़्त में आरोपी

ए-10 नीलकण्ड सोसाईटी महादेव नगर वस्त्राल रोड पुलिस थाना रामुल जिला दसकरोई अहमदाबाद (गुजरात) निवासी कुलदीप पुत्र मनोज भाई पटेल , 74 शिवसुख नगर ओपोजिट रतनपुरा गांव वस्त्राल पुलिस थाना रामुल जिला दसकरोई अहमदाबाद निवासी आनन्द पुत्र वीठल भाई डेगामडिया , 45 आमृपाली सोसाईटी अजय टेनामेन्ट महादेव नगर वस्त्राल पुलिस थाना रामुल (दसकरोई) निवासी अर्चित पुत्र ईतेन्द्र बाबु पाण्डेय , 14 साकार टेनामेन्ट कोस्मोस विला के सामने वस्त्राल रोड पुलिस थाना रामुल जिला (दसकरोई) निवासी सुरज सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह तोमर सहित थाना रामुल जिला दसकरोई निवासी आसु सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!