
गोगुंदा– फुटियां गांव की दुर्गा कुंवर चांटियाखेड़ी ग्राम पंचायत के उपसरपंच पद पर बनी रहेगी। हाल ही में उसके खिलाफ ग्राम पंचायत की कोरम बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहने को लेकर शिकायत की गई थी, जिस पर ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी-2 (इंक्वायरी) ने उपसरपंच को निलंबित करने का आदेश जारी किया था। उस आदेश को उपसरपंच दुर्गा कुंवर ने हाई कोर्ट में चुनौती दी। 20 अगस्त को सुनवाई करते हुए जस्टिस कुलदीप माथुर ने आगामी आदेश तक निलंबन पर रोक लगाने का आदेश जारी किया।
उल्लेखनीय है कि उपसरपंच दुर्गा कुंवर कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हरि सिंह झाला की पत्नी है। याचिका में उपसरपंच दुर्गा कुंवर ने ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज के सचिव, उपसचिव, उदयपुर के संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर, सीईओ व गोगुंदा बीडीओ को पार्टी बनाया था।
हरि सिंह झाला ने बताया कि भाजपा के नेता झूठी शिकायतें कर सरकार के अधिकारियों की शक्तियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस के को लोगों को पदों से हटाने का प्रयास कर रहे है लेकिन वे सफल नहीं हो पायेंगे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





