
गोगुंदा – गुरूवार को सायरा पंचायत समिति के वार्ड संख्या-6 के उपचुनाव के मतदान संपन्न हुए। बारिश के बावजूद लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचे और मतदान किया। यहां करीब 50 मतदाताओं को बिना मतदान किए वापस लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार उन्होंने पूर्व में हुए चुनावों में मतदान किया था लेकिन इस बार मतदाता सूचियों मंे से उनके नाम गायब थे।
चतराराम गरासिया, सोवनी पत्नी लक्ष्मण गरासिया, पप्पूराम पुत्र जोराराम गरासिया, थावरी बाई पत्नी बाबू लाल गरासिया, रुपी बाई पत्नी रमेश गरासिया, रेखा पत्नी राजाराम गरासिया, केसरा पुत्र राजाराम गरासिया, डाकू पत्नी केसराराम गरासिया, लक्ष्मण पुत्र हीरा लाल गरासिया, मोती लाल पुत्र कलाराम गरासिया, फगनु बाई पत्नी मोती लाल गरासिया, राम लाल पुत्र मोती लाल गरासिया, अनिता बाई पत्नी मोती लाल गरासिया, लाली बाईं पत्नी कमलेश गरासिया, पप्पी बाई पत्नी बद्राराम गरासिया व सिंघाराम गरासिया सहित कई लोगों के नाम मतदाता सूचियों से गायब थे, इस कारण उन्हें मतदान नहीं करने दिया गया।

उल्लेखनीय है कि वार्ड संख्या-6 में विसमा, चित्रावास, कुंडलावास व कड़ेच ग्राम पंचायत के गांव शामिल है, इन चारों पंचायतों में कुल 8 बूथ है, सभी बूथ पर दर्जनों लोगों के नाम मतदाता सूचियों से गायब थे।
सायरा के नायब तहसीलदार सुरेश मेहता ने बताया कि वार्ड संख्या-6 में कुल 5127 मतदाता है, जिनमें से 2470 ने मतदान किया। उन्होंने बताया कि 48.18 प्रतिशत मतदान हुआ।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





