Home » प्रदेश » सामल में एक मकान के बाहर लगे मीटर में अचानक लगी आग , जलकर हुआ राख

सामल में एक मकान के बाहर लगे मीटर में अचानक लगी आग , जलकर हुआ राख

सायरा – क्षेत्र के सामल गांव में एक मकान के बाहर लगे विद्युत मीटर में अचानक आग लग जाने से अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि इस दौरान घर में कोई नहीं था। वहीं मीटर से आग की लपटे देखकर को आस पास के लोगों ने पावर हाउस से लाइट बंद करवाके आग पर काबू पाया गया।

बता दें कि गुरुवार को सामल गांव की निवासी जया जैन के घर के बाहर लगे विद्युत मीटर में आग लग गई। जया जैन ने बताया कि जब आग लगी उस समय सायरा गई हुई थीं। उन्होंने कहा कि घर के पास लंबे समय से एक विद्युत पोल लगा हुआ है जो पूरी तरह से टूटा हुआ है इसकी जानकारी विद्युत विभाग में दी थी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं पहले भी इस तरह की समस्या हुई थी।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!