
उदयपुर– बुधवार को लालसोट तहसीलदार पर वकीलों के झूंड द्वारा कार्यालय में घुसकर मारपीट करने के मामले तहसीलदा और उप तहसीलदारों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन में बताया कि लालसोट (दौसा) में तहसीलदार अमितेश मीणा पर वकीलों द्वारा कार्यालय में घुसकर मारपीट करने तथा पुलिस द्वारा सात घंटे तक प्राथमिकी दर्ज न किए जाने की घटना के विरोध में राजस्थान तहसीलदार सेवा परिषद ने बड़ा निर्णय लिया है। परिषद ने घोषणा की हैं कि पूरे प्रदेश में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। वहीं परिषद का कहना है कि जब तक घटना में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है। तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। वहीे जिला कलेक्टर नमित मेहता ने अधिकारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि मांगों और मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





