गोगुंदा– प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं सामान्य फसल अनुमान सर्वेक्षण की क्रियान्विति के लिए जिले खरीफ-2025-26 में पटवार एवं तहसील स्तरीय फसल कटाई प्रयोग संपादित कराने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है।

जिला कलक्टर (भू अभिलेख) ने बताया कि 22 अगस्त को सुबह 11 बजे तहसील खेरवाड़ा व नयागांव का प्रशिक्षण पंचायत समिति सभागार खेरवाड़ा में एवं ऋषभदेव का पंचायत समिति सभागार ऋषभदेव में होगा। 25 अगस्त को मावली, घासा व वल्लभनगर का प्रशिक्षण पंचायत समिति मावली के सभागार में, गिर्वा, कुराबड़ व बारापाल का गिर्वा सभागार में तथा कोटड़ा का पंचायत समिति कोटड़ा के सभागार में प्रशिक्षण होगा। 26 अगस्त को गोगुंदा व सायरा का गोगुन्दा में तथा कानोड़ व भीण्डर का भीण्डर में तथा 28 अगस्त को बड़गांव का बड़गांव में एवं झाड़ोल व फलासिया का पंचायत समिति झाड़ोल के सभागार में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। सभी प्रशिक्षण संबंधित उपखण्ड अधिकारी अथवा तहसीलदार की अध्यक्षता में होंगे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





