
सायरा – थाना क्षेत्र के करदा गांव में चोरी करने के मामले में 3 फरार चोरो को थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। चोरो ने वारदात को अजांम देने के बाद फरार हो गयें । थाना क्षेत्र के उपरी खुणा (रावछ) निवासी लाला राम पुत्र सोफा, किरण पुत्र कालु और कुन्ती का लेवा (ओगणा) निवासी भुरा पुत्र जेठाराम गमेती को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी किशोर सिंह शक्तावत ने बताया कि करदा निवासी उमाराम पुत्र मोतीलाल गमेती ने 04 जून को रिर्पोट पेश की गई जिसमें उसने रात को अज्ञात लोगों ने हमला करते हुए घर में घुसकर चांदी के जेवरात और नकद रूपये चोरी करना बताया था।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





