
गोगुंदा – सोमवार को ग्राम पंचायत तिरोल के ग्रामीणों ने अधूरे पुलिए को सही करवाने की मांग को लेकर नायब तहसीलदार को उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत के बटार फलां से लटार (बनास) नदी पर 2023 में पुलिया निर्माण किया गया था। जिसमें 40 लाख की राशि स्वीकृति हुई थी। जिसमें ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत को सहयोग के तौर पर 50 हजार रूपए भी दिए गए थे। लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में पुलिये का निर्माण पूरा किया हुआ बताया जा रहा है। जबकि पुलिया क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा हुआ है। वर्तमान में बच्चों को स्कूल जाने के लिए बहती नदी से गुजरना पड़ रहा हैं वही ग्रामिणों को भी बडी परेशानी झेलनी पड रही है।
ग्रामीणों ने ज्ञापन के जरिए प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में अगर कोई बड़ा हादसा हुआ तो उसका जिम्मेदार प्रशासन रहेगा। इस दौरान समाज सेवी रतन सिंह राजपूत, कालू सिंह, गोविंद सिंह, विनोद सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





