
पाटिया -ं थाना पुलिस ने बडी कारवाई करते हुए हत्या के मामले में एक सरकारी शिक्षक सहित 06 आरापियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह राव ने बताया कि मालीफला निवासी सोमा भगोरा पुत्र कावा ने रिपोर्ट पेश कि जिसमें उसन कहा कि 12 अगस्त को भाई नवीन और गोविन्द पुत्र पूजा डबायचा बस स्टेण्ड से से आ रहें थे। मालीफला पंचायत पूल के पास रात्रि के करीब 09 बजे 15 बदमाश हथियारों से लैस होकर व घात लगाकर बैठे थे। बदमाशों भाई की गाडी से उतारकर कुल्हाड़ी, बीयर की बोतल, चाकू, लौहे की राड़, लठ व लात घुसों से हमला कर मेरे भाई की हत्या कर थी।
रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता में दर्ज कर व घटना स्थल का एफएसएल टीम व डॉग स्क्वाड से निरीक्षण करवा अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल द्वारा उक्त घटना में शामिल बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा ंनिर्देश दिये गये। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेरवाडा) अंजना सुखवाल व ऋश्भदेव वृताधिकारी राजीव राहर के सुपरविजन में थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह राव मय टीम द्वारा आसूचना, तकनीकी सहयोग व गोपनीय सूचना एकत्रित कर प्रकरण का खुलासा करते हुए नवीन भगोरा की रैकी कर उस पर घात लगाकर हथियारों से हमला कर उसकी हत्या करने के मामले में एक सरकारी शिक्षक सहित 06 अभियुक्तों को रात में खडकाया के जंगलों से डिटेन कर किया गया। पुलिस ने हत्या के मामले में शामिल मालीफला उखेड़ी, (पाटिया) निवासी नारायण पुत्र अमृतलाल , शैलेश कुमार पुत्र जीवा , ब्रजेश पुत्र लक्ष्मण लाल , धर्मेन्द्र कुमार पुत्र थावरचन्द, गणेश लाल पुत्र अरजी , जहेश पुत्र अमृत लाल (पैशा शिक्षक) को गिरफ्तार किया गया है।

हत्या का कारण
प्रकरण के अनुसंधान के क्रम में ज्ञात आया कि अभियुक्तगण व मृृतक नवीन एक ही गांव के थे जो आपस में मित्र थे। परन्तु कुछ दिनों से किसी बात को लेकर विवाद होने के कारण अभियुक्तगण द्वारा नवीन की पूर्ण जानकारी लेकर रैकी कर व घात लगाकर हथियारों से हमला कर नवीन की हत्या कर दी। अभियुक्तण अलग अलग हथियारों से लैंस थे।
टीम प्रभारी व सदस्य
एएसआई वाहिद हुसैन, प्रभुलाल ,मनीष कुमार, हैड कास्टेबल ,बदाराम ,राजेन्द्र प्रसाद, वालचंद, सोहन लाल , कास्टेबल दिलीप कुमार कैलाश, विरेन्द्र कुमार, पोपट लाल, रणजीत, रमेश कुमार, मनीष कुमार, ईश्वर लाल, घनश्याम सिंह,, हितेश कुमार, महेन्द्र कुमार, महेन्द्र सिंह, अक्षय, डुगर सिंह, अंकित वसीटा, धनराज, दिनेश कुमार सहित साईबर सैल एक्सपर्ट लोकेश रायकवाल शामिल थे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





