Home » प्रदेश » समाज के प्रति उत्तरदायित्व की ओर भारतीय स्टेट बैंक के बढ़ते कदम

समाज के प्रति उत्तरदायित्व की ओर भारतीय स्टेट बैंक के बढ़ते कदम

उदयपुर – भारतीय स्टेट बैंक उदयपुर मॉड्यूल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) निभाते हुए उप महाप्रबंधक शशिनाथ मिश्र के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय लइ का गुड़ा उदयपुर में अध्ययनरत अनाथ व वंचित छात्रों के लिए ट्रेक सूट और जूते वितरित किये। इन विद्यालयों का उद्देश्य वंचित बच्चों को शिक्षा प्रदान करना और सार्वभौमिक नामांकन सुनिश्चित करना है। उपमहाप्रबंधक नें इस अवसर पर कहा कि भारतीय स्टेट बैंक समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व को भली भांति समझता है व इसे निभाकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस करता है। संस्थान के हेड मास्टर नवीन चौधरी ने भारतीय स्टेट बैंक के प्रति आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक मदन गोपाल व्यास नें भी अपने विचार व्यक्त किये एवं भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संगठन से क्षेत्रीय सचिव धर्मवीर भाटियाए गगन खरे सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। साथ ही सभी को मतदान का महत्व बताते हुए शपथ दिलाई।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!