Home » प्रदेश » फ्री फायर गेम में 300 रूपये की बात को लेकर हुआ झगडा, बचाने वाले युवक पर हुआ हमला

फ्री फायर गेम में 300 रूपये की बात को लेकर हुआ झगडा, बचाने वाले युवक पर हुआ हमला

डबोक – थाना क्षेत्र में एक युवक पर ऑनलाईन गेम के चक्कर हो रहे झगडे में बीच- बचाव करना भारी पड गया। दो लोगो के झगडे में जो व्यक्ति बचाने गया उसको गंभीर रूप से घायल होना पडा। आरोपी चाकू से हमला कर मौके से फरार हो गया था।

थाना क्षेत्र के भैसडा कला निवासी धमेन्द्र पुत्र शंकर लाल ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि 10 अगस्त को मोनु और दीपक भैसडा कला तलाब पर गये थे। मोनु के पास भैसडा कला निवासी छगन पुत्र सोहन लाल ने आगडोडिया गांव के लडकों के साथ लडाई -झगडा होने की बात पर मोनु दीपक व जीतु मोटरसाइकिल से भमरासिया माता मन्दिर जाने वाले वाले कच्चे रोड पर गये। वहां पर आगडोदिया गांव के काफी लडके थे जो आपस मंे लडाई -झगडा व गाली गलौच कर रहे थे। मोनु, दीपक व जीतु ने बीच बचाव किया तो आगडोदिया गांव वाले लडको में से एक मोनु के कमर के उपर जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर दिया। जिससे मोनू गम्भीर घायल हो गया। जिसका वर्तमान में हॉस्पिटल में ईलाज चल रहा है।

हुकम सिंह थानाधिकारी, डबोक मय टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से प्रकरण का खुलासा करते हुए प्रकरण में आगडोडिया निवासी रूप लाल पुत्र प्रथा राम को भैसडाकला के जंगल से डिटेन किया गया। वहीं पुलिस टीम ने अरोपी के कब्जे से चाकू भी बरामद किया है।

वारदात का तरीका
भैसडाकला गांव में दो पक्षों के मध्य फ्री फायर गेम में 300 रूपये की बात को लेकर लडाई -झगडा हो गया था। जिस पर मोनु ने बीच बचाव करने हेतु गया तो रूप लाल ने चाकु से हमला कर मोनु को गम्भीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गया था।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!