Home » प्रदेश » सामाजिक सरोकार की ओर एक कदम : स्वतंत्रता दिवस पर विद्यार्थियों को वितरित की स्कूल ड्रेसें

सामाजिक सरोकार की ओर एक कदम : स्वतंत्रता दिवस पर विद्यार्थियों को वितरित की स्कूल ड्रेसें

जयपुर – स्वतंत्रता दिवस सिर्फ़ तिरंगा फहराने और जश्न मनाने का अवसर नहीं, बल्कि वह दिन है जब हम समाज को सशक्त और एकजुट बनाने की दिशा में ठोस कदम बढ़ा सकते हैं। इसी सोच को हकीकत में बदलते हुए डॉ. अंबेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी-कर्मचारी एसोसिएशन (A.J.A.K.) राजस्थान ने 14 अगस्त 2025 को एक प्रेरक पहल करते हुए जयपुर के झोटावाड़ा क्षेत्र के कालवाड़ में कालबेलिया बस्ती में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के 44 विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेसें, जूते व मौजे आदि भेंट किए।

पूर्व आईपीएस सत्यवीर सिंह ने कहा कि यह महज़ कपड़ों या वस्तुओं का वितरण नहीं है, यह उन मासूम आंखों में आत्मविश्वास की चमक, आत्मसम्मान का अहसास और एक उज्ज्वल कल का सपना जगाने का प्रयास है। उन्होंने आगे कहा कि अजाक का मानना है कि किसी भी संगठन की असली पहचान उसकी सामाजिक जिम्मेदारी और उसमें दिए गए निरंतर योगदान से बनती है। यही कारण है कि संस्था लगातार ऐसे कार्यों से समाज में बदलाव की अलख जगा रही है।

स्कूल यूनिफॉर्म वितरण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक नवल शर्मा, डॉ. महेंद्र आनन्द, राजेन्द्र वर्मा और बाबू लाल गुवारडिया सहित शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और अजाक की समर्पित टीम मौजूद रही। सिंह ने अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा कि बच्चों की मुस्कान और आंखों में चमक ने इस पहल को सचमुच सफल बना दिया।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!