Home » प्रदेश » खेत पर पडा मिला वृद्ध का शव , सोने की मुरकियां लूटकर फरार हुए आरोपी, ग्रामीणों में आक्रोश

खेत पर पडा मिला वृद्ध का शव , सोने की मुरकियां लूटकर फरार हुए आरोपी, ग्रामीणों में आक्रोश

सायरा– थाना क्षेत्र के स्वरुपजी की भागल (सादड़ा) में गुरूवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। गांव के भंवर सिंह अपने खेत पर घास लेने गए थे। करीब 11 बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजन खेत पर खोजने पहुंचे, जहां मृत अवस्था में मुंह के बल गिरे हुए पाए गए। ग्रामीणों के अनुसार मृतक के एक हाथ में घास और दूसरे में दांतली थी। सिर पर धारदार हथियार से तीन गहरे घाव पाए गए, और मुंह व सिर खून से सने हुए थे। उनकी पुत्रवधु ने शव देखकर शोर मचाया, जिस पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

जांच के दौरान पाया गया कि मृतक के कानों में पहनी गई डेढ़ तोला सोने की दोनों मुरकियां गायब थीं। जबकि जेब में रखा मोबाइल फोन और नकद राशि जस की तस थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि यह वारदात अज्ञात आरोपियों ने सोने की मुरकियां लूटने के इरादे से की है।

ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी रोष और आक्रोश है। सूचना मिलने पर सायरा थाना प्रभारी किशोर सिंह शक्तावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। दोपहर लगभग 12 बजे शव को कब्जे में लेकर सायरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। देर रात तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका,जो सुबह किया जाएगा। मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्याय दिलाया जाएगा।

घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों में खेम सिंह दशाणा, धूल सिंह, भेरू लाल नागदा, अमर सिंह, बब्बर सिंह, मोती सिंह देवड़ा सहित युवराज सिंह दशाणा घटना स्थल पर पहुंचे थे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!