Home » प्रदेश » हर घर तिरंगा देश भक्ति गीत, नृत्य, तिरंगा आधारित ड्रेस ,मेकअप तथा रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

हर घर तिरंगा देश भक्ति गीत, नृत्य, तिरंगा आधारित ड्रेस ,मेकअप तथा रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

उदयपुर– विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, क्षेत्रीय कार्यालय भवन में हर घर तिरंगा के तहत देश भक्ति गीत ,नृत्य, तिरंगा आधारित ड्रेस, मेकअप तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
परियोजना अधिकारी मनीष जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में शहर से 300 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। हर घर तिरंगा के तहत देश भक्ति गीत, नृत्य, तिरंगा आधारित ड्रेस, मेकअप तथा रंगोली प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ गुंजन, डॉ साधना, डॉ स्नेहलता तथा लीना द्वारा किया गया। सभी विद्यार्थियों को सेल्फी पॉइंट से सेल्फी लेकर अपलोड करके प्रमाण.पत्र प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया।

सूचना सहायक जसवन्त सिंह चौहान ने बताया कि देश भक्ति गीत.नृत्य प्रतियोगिता में राजवीर तथा उनकी टीम, सीडलिंग स्कूल उदयपुर ने प्रथम, लिया तथा उनकी टीम, नीरजा मोदी स्कूल उदयपुर ने द्वितीय, गार्वी तथा उनकी टीम, सेंट ऐथानी स्कूल उदयपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तिरंगा आधारित ड्रेस.मेकअप प्रतियोगिता में आंकाक्षा तथा उनकी टीम, गुरू नानक पब्लिक स्कूल उदयपुर ने प्रथम, विद्या तथा उनकी टीम, नीरजा मोदी स्कूल उदयपुर ने द्वितीय, अनुषा तथा उनकी टीम, महारणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल उदयपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तिरंगा आधारित रंगोली प्रतियोगिता प्रतियोगिता में आध्या, नीरजा मोदी स्कूल उदयपुर ने प्रथम, जिया ने भनानी, सीडलिंग स्कूल उदयपुर ने द्वितीय, जिया रूपचंदानी, गुरू नानक पब्लिक स्कूल उदयपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!