
ओगणा – पुलिस ने सोशल मीडिया पर लोगों में दबदबा कायम करने वाले बदमाश प्रवृत्ति के 3 युवकों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी रामावतार मीणा ने बताया कि सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर 007 के नाम से एक आईडी बनी हुई थी। जिस पर यूज़र ने लोगों में अपना दबदबा कायम करने की नियत से बदमाशी के विडियो अपलोड कर रखे थे। जिससे आमजन में भय का माहौल बना हुआ था।

उन्होंने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई जिसमें एएसआई रमेश चन्द, हेड कांस्टेबल शान्ति लाल, रणधीर सिंह, कांस्टेबल गणपत सिंह, अशेाक कुमार, मनोज कुमार सहित रामेश्वर शामिल थें । टीम ने तकनीकी रूप से थाना क्षेत्र के वागली निवासी सुभाष कुमार पुत्र रामलाल, शंकरलाल पुत्र लालू राम और कितावतो का वास निवासी लक्ष्मण लाल पुत्र विरमा को गिरफ्तार किया है। वहीं तीनों युवकों से 2 मोटरसाइकिलें भी बरामद की है। तीनों युवकों ने एक जैसी टी शर्ट तैयार करवाईं गई जिसमें 007 गैंग का नाम प्रिंट करवाया था। तीनों युवकों ने इसी टीशर्ट पहने कई विडियो अपलोड किए गए थें। अब पुलिस टीम गिरफ्तार युवकों के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





