
गोगुंदा– विगत दो दिन में आबकारी निरीक्षक शंभू सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आबकारी टीम ने गोगुन्दा.ओगणा क्षेत्र में अलग.अलग जगहों पर छापामारी करते हुए 25 लीटर से अधिक अवैध शराब पकड़कर 6 जनों के खिलाफ 6 मामले दर्ज किए।
निरीक्षक राठौड़ ने बताया कि सोमवार को मदिरा परिवहन करते एक मोटर साईकिल जब्त की व गत दो दिनों में अवैध हथकड़ व देशी शराब जब्त कर कुल 6 अभियोग दर्ज किए गए।
उन्होंने बताया कि नाल निवासी देवा पुत्र अणदा गमेती कंथारिया निवासी धर्मचंद पुत्र गुला रानपुर कांडा निवासी करण पुत्र किशन लाल ओगणा कलालवाड़ी निवासी मनोज पुत्र दलीचंद कलाल सांदर निवासी मोतीलाल पुत्र भीमाराम कुरियाबारां निवासी धर्मचंद पुत्र पदमा लाल के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। आबकारी दल में सिपाही शिव लाल, भंवरलाल, प्रतापलाल, जमनाशंकर व ललित कुमार शामिल थे। शंभू सिंह राठौड़ ने बताया कि आबकारी आयुक्त शिवप्रकाश नकाते के आदेश पर विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब के मामले में जीरो टोलरेंस की नीति अपनाकर लगातार छापे डालने की निरोधात्मक कार्रवाई जा रही है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





