Home » प्रदेश » उपचुनाव को लेकर वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस ने किया नामांकन दाखिल

उपचुनाव को लेकर वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस ने किया नामांकन दाखिल

सायरा– पंचायत समिति के वार्ड नंबर 6 के उपचुनाव के लिए सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी गंगा कुमारी गरासिया व नवीना कुमारी गरासिया ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जानकारी के अनुसार नवीना कुमारी ने डमी प्रत्याशी के रुप में नामांकन किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव लाल सिंह झाला पूर्व मंत्री डॉ मांगीलाल गरासिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ए के अध्यक्ष राम सिंह चदाणा सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।


इससे पहले सायरा में हनुमान टेकरी पर नामांकन सभा का आयोजन किया गयाए जिसमें वार्ड नंबर 6 के चुनाव क्षेत्र चित्रावास कडेच] कुंडलावास व विसमा ग्राम पंचायत के गांवों के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। सभी को संबोधित करते हुए पीसीसी महासचिव लाल सिंह झाला ने कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकार गरीब विरोधी सरकार है कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई कई जनकल्याणकारी योजनाओं को इस भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री ने बंद कर दिया है। भाजपा सरकार महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं रख पाई है जिस कारण जनता को जीवन यापन करने में भी कठिनाईयां आ रही है।
सभा को पूर्व मंत्री डॉ मांगीलाल गरासिया पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हरिसिंह झाला मंडल अध्यक्ष बरकत अली सुमेर सिंह राणावत चौल सिंह राणावत डॉ पप्पूलाल गरासिया सहित कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इस दौरान भाजपा नेता हेमंत जैन ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।
उल्लेखनीय है कि सायरा पंचायत समिति के वार्ड नंबर 6 पर चित्रावास निवासी शंकरी बाई गरासिया सदस्य ;कांग्रेस थी उसका आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर चयन हो जाने से उसने पंचायत समिति सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया था जिस कारण इस सीट पर उपचुनाव करवाए जा रहे है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!