
सायरा– थाना पुलिस ने चाकू से राहगीरों को डराने के आरोप में रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। सायरा थानाधिकारी किशोर सिंह शक्तावत ने बताया कि जरगा आंबा के समीप एक युवक द्वारा चाकू से राहगीरों को डराने की सूचना मिली थी।
जिस पर थाने के एएसआई शंभू सिंह के नेतृत्व पुलिस दल को तुरंत मौके पर भेजा गया।

एएसआई शंभू सिंह ने बताया कि वे जब टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां जरगा आंबा के समीप कमोल रोड़ पर पूराराम (42) पुत्र वरदाराम मेघवाल हाथ में चाकू लेकर राहगीरों को डरा धमका रहा था। पुलिस जाप्ते ने उससे चाकू जब्त कर गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





