
उदयपुर – जिले के डबोक थाना क्षेत्र में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी रामलाल गमेती पास के एक जलाशय में मछली पकड़ने जा रहा था, तभी रास्ते में उसे नाबालिग लड़की दिखी और उसने वारदात को अंजाम दे दिया
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने 12 घंटे के भीतर अज्ञात आरोपी की शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एएसपी अंजना सुखवाल ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद थाने में पीड़िता के परिजनों से वार्ता चल रही थी, तभी बाहर माहौल बिगड़ गया।
उन्होंने आगे बताया कि इस दौरान कुछ लोगों ने ओवरब्रिज से पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिसमें सात पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हुए और तीन पुलिसकर्मी हल्की चोटिल हुए। पुलिस ने वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पत्थरबाजी में शामिल लोगों की पहचान शुरू की.
पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया
मामले में पुलिस ने कांग्रेस जिला परिषद सदस्य चुन्नीलाल गमेती और भारत आदिवासी पार्टी से मावली विधानसभा प्रत्याशी रहे अंगूरी लाल गमेती सहित 39 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है और दुष्कर्म तथा हिंसा, दोनों मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





