Home » प्रदेश » कांग्रेस के शुभकामनाओं वाला पोस्टर फाडा, दोषियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

कांग्रेस के शुभकामनाओं वाला पोस्टर फाडा, दोषियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

गोगुंदा– रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ए) ने महाराणा प्रताप सर्किल बाईपास पर पार्टी के निजी बोर्ड पर लगाए गए शुभकामनाओं के संदेश पोस्टर को फाडने के मामले में थानाधिकारी श्याम सिंह चारण को ज्ञापन सौपा ह।

ब्लॉक कांग्रेस की ओर से ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह चदाणा, जिला महासचिव प्रहलाद सिंह झाला और हरि सिंह झाला के नेतृत्व में सौपें ज्ञापन में बताया कि बाईपास पर कांग्रेस पार्टी द्वारा अपना निजी बोर्ड बनवाया हुआ है जिस पर शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय
अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सहित शीर्ष नेताओं का फोटो युक्त रक्षा बंधन पर शुभकामना संदेश का पोस्टर लगाया था। पोस्टर को रा़त्री में किसी असामाजिक तत्वों द्वारा फाड दिया गया है।


उन्होंने ज्ञापन के जरिये पुलिस प्रशासन से सर्किल पर लगे सीसीटीवी केमरे से फुटेज निकाल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान हरि सिंह झाला, उपसरपंच लाल कृष्ण सोनी, जीएसएस अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, पूर्व सरपंच चेनसिंह चदाणा, ओबीसी मंडल अध्यक्ष सुरेश लौहार, दीपेन्द्र सिंह झाला, खुशवर्धन सिंह झाला, नाथुसिंह, भंवरसिंह, भंवरलाल गमेती दुर्गेश मेघवाल, प्रेम सिंह, कैलाश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!