
गोगुंदा – रविवार को क्षेत्र से 15 लोगों का ग्रुप भगवान बाबा रामदेव जी की जयकारों लगाते हुए रामदेवरा के लिए के पैदल यात्रा पर निकाला है। इस दौरान ग्रुप के सदस्यों ने 35 किलो के 7 फीट बडे कपडे का घोडे को भी शामिल किया गया है।
मुकेश मेघवाल ने बताया कि यह ग्रुप हर वर्ष रक्षाबंधन के एक दिन बाद रामदेवरा तक करीब 400 किलोमीटर की पद यात्रा करता है। जो करीब 10 से 12 दिन के भीतर पहुंचता है। लेकिन इस बार गु्रप को रामदेवरा पहुंचने के लिए तकरीबन 20 दिन का समय लग सकता हैं क्योकि इस बार ग्रुप ने एक विशेष प्रकार के कपडे का घोडा बनवाया गया है। जिसका वजन 35 किलों वजनी और 7 फिट ऊचाई का एक कपडे का घोडा और 6 फीट लंबी ध्वजा को भी शामिल किया गया है। उन्होने कहा कि कपडे के इस घोडे को रामदेवरा में स्थित बाबा रामदेवजी भगवान के मंदिर में चढाया जाएगा।
इस दौरान ग्रुप में मुकेश मेघवाल, जगदीश मेघवाल, विकाश मेघवाल, मुकेश मेघवाल सहित अन्य लोग शामिल है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





