
सायरा– थाना क्षेत्र में हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने बड़ी कार्यवाहीं की है । पुलिस ने 24 घंटों की कड़ी मेहनत करते हुए हत्या करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में पुलिस ने विसमा निवासी शिवाराम पुत्र लच्छाराम गरासिया और कूसा राम पुत्र तोला राम गरासिया को गिरफ्तार किया है।
उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व थाना क्षेत्र के विसमा गांव मे दुकानदार की हत्या कर दी थी । थाना क्षेत्र के सायरा निवासी नानू राम खटीक की विसमा में मीट की दुकान है जहां बुधवार देर शाम को बदमाशों ने मीट के पैसे नहीं देने से दुकानदार नानू राम खटीक और बदमाशों के साथ कहासुनी हुई थी। कहासुनी में बदमाशों ने नानू राम खटीक को मौत के घाट उतार दिया था। इस दौरान नानू राम का बेटा विनोद खटीक भी दुकान पर था जिसको बदमाशों ने दुकान के एक कमरे में बंद कर दिया था।
थाना प्रभारी किशोर सिंह शक्तावत ने बताया कि दोनों आरोपी दुकानदार की हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गए थे जिसको पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया जिसमें हेड कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह, सुखा राम, कांस्टेबल रूपाराम, धर्मेन्द्र, नरपत राम, काना पुरी, पुष्पराज सिंह सहित राम दयाल शामिल थें। पूरी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से चिह्नित स्थानों पर दबिश दी और दोनों आरोपियों को डिटेन किया है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





