
उदयपुर– संस्थान के उपनिदेशक डॉ सुरेन्द्र छंगाणी ने बताया कि रक्षाबन्धन के अवसर पर पशुओं के संरक्षण संवर्द्धन एवं सुरक्षा के लिए आमजन को प्रेषित करने की दृष्टि से पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर द्वारा प्रकाशित पत्रक का विमोचन करते हुए शहर विधायक ताराचन्द जैन ने कहा कि इस पर्व पर पशुधन की सुरक्षा के लिये भी रक्षासूत्र बांधे। शहर विधायक जैन ने आमजन से अपील की कि पशुधन का देश की अर्थ व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान है। पशुधन ग्रामीण परिवार की आजिविका का मुख्य आधार है। अतः उनको सुरक्षा प्रदान करना महत्वपूर्ण है।
अतः पशुओं के प्रति प्रेम करूणा और संवेदना का रक्षासूत्र बांध कर पशु रक्षा का संकल्प ले। संस्थान के उपनिदेशक डॉ सुरेन्द्र छंगाणी ने बताया कि राज्य की अर्थ व्यवस्था में पशुधन के महत्व संबंधी जानकारी पत्रक में दी गई है। पत्रक के माध्यम से संदेश आमजन तक पहुंचानें के लिये संस्थान के डिप्लोमा विद्यार्थियों ने चेटक चोराहे पर आमजन को एवं चिकित्सालय में आये पशुपालकों कों पत्रक वितरित किये।
विमोचन के अवसर पर संस्थान के उपनिदेशक डॉ सुरेन्द्र छंगाणी सहित वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ ओम प्रकाश साहू, डॉ पद्मा मील, पन्नालाल शर्मा एवं विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे उन्होने विद्याथियों को भी रक्षासूत्र बांधने का संकल्प दिलाया।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





