
गोगुंदा– क्षेत्र का सबसे बड़ा बस स्टैंड इन दिनों यात्रियों के लिए सबसे बड़ा गंदगी का स्टैंड बना हुआ है। यहां से बसों में सफर करने वाले मुसाफिरों को बस में सफर करने से पहले बदबूदार गंदगी से परेशान होना पड़ता है।
दूसरी तरफ अनियमित तरीके से खड़े वाहनों से परेशान होकर रोडवेज बस कर्मचारियों का बस स्टेंड आने से पहले बस घूमाने के लिए सोचना पड़ता है क्योंकि बस को मोड़ने के लिए उचित जगह नहीं मिल पाती है। जिससे कई बस चालक बस स्टैंड पर आने के बजाय सीधे हाइवे टू हाइवे निकल जाते हैं।
आडे टेढ़े खड़े वाहनों से बस स्टैंड बना वाहनों का मेला
गोगुंदा का राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम बस स्टैंड पर खड़े सैकड़ों आडे – टेढ़े खड़े वाहनों से लगता है मानो वाहनों का मेला लगा हुआ है। इससे परेशान रोडवेज बस चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहीं दफा रोडवेज बस चालकों को बाइपास या हाईवे टू हाइवे निकलना पड़ता है। क्योंकि बस स्टैंड पर सैकड़ों वाहन बेवजह से खड़े किए जा रहे हैं।
सिरोही बस चालक कयूम खां और परिचालक मीठा लाल ने बताया कि बस स्टैंड पर खड़े रखने वाले वाहनों को नहीं लगाने की बात कही तो लोग झगड़ा करने पर उतराऊ हो गये थे। कहीं बार तो यात्रियों को हाईवे पर ही उतारना पड़ता है। यहां का प्रशासन ध्यान नहीं देता है जिससे गंदगी फैली हुई है। वहीं यात्रियों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हमें भी दुख होता है कि यात्रियों को सही नहीं पहुंच पा रहे हैं लेकिन बस स्टैंड की गंभीर हालत से परेशान होकर मजबूरन हाइवे पर या टोल नाके पर यात्रियों को उतारना पड़ता है।
मैंने कई बार मौके पर जाकर देखा था लेकिन उस समय कुछ वाहन खड़े थे । अगर अब ऐसी समस्या हो रही है तो मैं मौके पर जाकर छानबीन करूंगा और एक गार्ड को परमानेंट लगा दूंगा जिसकी मैं समय- समय पर मोनिटरिंग करूंगा।
गुलाब चंद महावर सचिव गोगुंदा
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





