Home » प्रदेश » गोगुंदा में त्योहार को लेकर एक तरफ सजता बाजार, दूसरी तरफ फैलती गंदगी

गोगुंदा में त्योहार को लेकर एक तरफ सजता बाजार, दूसरी तरफ फैलती गंदगी

गोगुंदा– त्यौहार को लेकर इन दिनों बाजारों में लोगों की भारी आवाजाही शुरू हो गई है। रंग बिरंगी राखियों और लाइट डेकोरेशन से व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सजाया जा रहा है जिससे बाजार सुंदर लग रहा है। वहीं दूसरी और ग्राम पंचायत की अनदेखी पर सवाल खड़े करती गंदगी त्योहार की तैयारियां के रंग को फीका कर रही है। बाजार में एक तरफ दूकानों को सजाया जा रहा है तो दूसरी तरफ फैली बदबूदार गंदगी ग्राम पंचायत के स्वच्छता अभियान को फीका कर रहीं हैं।

मुख्य बस स्टैंड पर ढेर सारी गंदगी से यहां आने वाले बाहर के मुसाफिरों के मन में एक सवाल जरूर आता होगा कि यहां का प्रशासन और ग्राम पंचायत कितनी गंदगी में रह रहा है। क्योंकि बस स्टैंड के पर बना पानी का पनघट गंदगी में तब्दील हो रहा है। पास में पड़ा कचरा बड़ी गंदगी फैला रहा है जिससे लोग प्यास नहीं बुझा पाते हैं। वहीं पास में पड़ी गंदगी को पालतू पशुओं द्वारा खाया जा रहा है जिससे पशुओं को बिमारियों से मरना भी पड़ता है।

पानी की टंकी के पास दुनियाभर की गंदगी रहती है जिसको हर सुबह ट्रेक्टर में भरकर दूसरी जगह डाल दिया जाता है। लेकिन कुछ भंगार बीनने वाले फिर गंदगी फैला देते हैं मैंने कहीं बार मना भी किया था लेकिन दुख भी होता है क्युकी वो उनकी रोजी के लिए कर रहें हैं अब मैं उनको भी पाबंद करूंगा। दूसरी तरफ लोग गायों को चारा दान करते हैं जिसको बस स्टैंड के पास डाल दिया जाता है जिससे गायें पूरे दिन वही पूरे दिन घूमती रहती है। मैं एक दो दिन में बस स्टैंड पर रेलिंग लगवाकर डेकोरेशन करवा रहा हूं जिसमें रंग बिरंगे गमले लगाएं जाएंगे जिससे यात्रियों को अच्छा लगेगा।

गुलाब चंद महावर – सचिव गोगुंदा

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!