Home » प्रदेश » दुकानदार और ग्राहकों के बीच हुई बहसबाजी, हत्या तक पहुंची

दुकानदार और ग्राहकों के बीच हुई बहसबाजी, हत्या तक पहुंची

सायरा – थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम को एक दुकानदार और ग्राहकों के बीच हुई बहसबाजी ने हत्या का रूप ले लिया। वहीं ग्राहकों ने दुकानदार की पीटकर हत्या कर दी। घटना बुधवार देर शाम की है थाना क्षेत्र के विसमा गांव के समीप (60) वर्षीय नानू राम खटीक की दुकान है। नानू राम सायरा से है और पिछले 15 सालों से विसमा में ही नोनवेज की दुकान चला रहे थे। बुधवार को दुकान पर आए चार ग्राहकों ने नानू राम से नोनवेज लिया लेकिन पैसे देने से इंकार कर दिया इस बात पर नानू राम और ग्राहकों के बीच बहसबाजी हुई और बात हत्या तक पहुंच गई। इस दौरान दुकान पर नानू राम का बेटा विनोद खटीक भी दुकान पर ही था उसने बीच बचाव का प्रयास भी किया लेकिन चारों बदमाशों ने उसे धक्का देकर कमरे में रोक दिया। मारपीट में नानू राम गंभीर रूप से घायल हो गया तो चारों बदमाशों ने उसे लहुलुहान हालत में छोड़कर भाग गए। हो हल्ला मचा तो आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल नानू राम को निजी अस्पताल पहुंचाया जहां नाजुक स्थिति देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया तब तक उसने दम तोड दिया।

मोर्चरी के बाहर समाजजनों ने किया धरना प्रदर्शन

गुरुवार को जिला अस्पताल के बाहर समाजजनों ने भारी संख्या में आक्रोश जताते हुए धरना प्रदर्शन किया। वहीं समाजजनों ने पुलिस अधीक्षक को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।

समस्त खटीक समाज मेवाड़ के अध्यक्ष शंकर लाल ने बताया कि जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है जिसमें समाजजनों ने मृतक के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी और एक करोड़ का मुआवजा और हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की हैं।
वहीं पुलिस ने बताया मामले की गंभीरता से कार्रवाई शुरू कर दी है लेकिन हत्या के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए थे जो अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!