
गोगुंदा– बुधवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग यूनिसेफ और अर्पण सेवा संस्थान के सहयोग से संचालित जीरो डोज परियोजना के अंतर्गत किसान भवन में जिले के 6 ब्लॉक से आए प्रभावशाली सहयोगियों के नियमित टीकाकरण में अभिवृद्धि हेतु पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन विडियोज एवं आपसी चर्चा के माध्यम से आमुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राकेश गुप्ता से टीकाकरण में प्रतिरोधी एवं झिझक रखने वाले परिवारों एवं सेवप्रदाताओं के बीच एक कड़ी बनकर सामाजिक व्यवहार परिवर्तन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आव्हान किया। विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ अक्षय व्यास ने आजादी के बाद से देश में टीकाकरण को लेकर किए गए प्रयासों पर जानकारी देते हुए टीकाकरण को सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण बताया जो 11 जानलेवा बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम में अर्पण सेवा संस्थान के महासचिव याशंकर शिव ने भी इन्फ्लूएशर्स को समाज में टीकाकरण के प्रति व्याप्त शंकाओं के समाधान के लिए आगे आने को कहा ।
जिला समन्वयक सुरेंद्र सोनी ने टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रभावशाली सहयोगियों से अपेक्षाएं एवं भूमिका पर चर्चा की।
प्रोजेक्ट हेड ज्योति पोखरियाल ने पंचायत की भूमिका पर बल देते हुए जीरो डोज परियोजना में जीरो डोज ओर ड्राफ्ट आउट के क्रम को कम करने के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में अर्पण सेवा संस्थान के लीलाधर पालीवाल मेलडी मंदिर के महंत वीरम नाथ, राव मादडा उपसरपंच योगेंद्र सिंह राव, देवी सिंह सिसोदिया, अंबेरी उपसरपंच मोहन लाल गायरी, भंवर सिंह सिसोदिया सहित बडगांव, गोगुंदा, गिर्वा, झाड़ोल, कोटड़ा एवं मावली ब्लॉक के 50 प्रभावशाली सहयोगियों ने भाग लिया था।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





