
उदयपुर’- संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार राज्य में इस वर्ष भी आजादी के अमृत महोत्सव अन्तर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। तीन चरणों में होने वाले इस कार्यक्रम में हर घर तिरंगाए हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सवए स्वच्छता के संग की थीम के साथ विविध आयोजन होंगे। जिला कलक्टर नमित मेहता ने ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग तथा स्वायत्त शासन विभाग की ओर से जारी विस्तृत दिशा-निर्देशों की अनुपालना में जिले में हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी के साथ मनाए जाने के निर्देश दिए हैं।
पहले चरण में यह हो रही गतिविधि
अभियान का पहला चरण 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें स्कूल दिवारों बोर्ड पर तिरंगा के अनुसार सजावट करवानाए राजकीय भवनों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में प्रदर्शनीए तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित करनाए तिरंगा राखी बनाओं वर्क्सशोप और प्रतियोगिता आयोजित करना आदि गतिविधियां संपादित की जा रही हैं।
दूसरे चरण में मनाएंगे तिरंगा महोत्सव
अभियान के दूसरे चरण में 9 से 12 अगस्त तक तिरंगा महोत्सव मनाए जाएंगे। इसमें 9 से 11 अगस्त को गांव एवं शहर के सार्वजनिक स्थान जल संरचनाएं जल और सेनिटेशन सूचनाएं नाली सफाई ग्रे.वाटर प्रबंधनए पाईपलाईनों से वाटर लिकेज को बंद करना सीएससीए आरआरसी और अन्य परिसम्पत्तियों की सुरक्षा संबंधी कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा प्लास्टिक वेस्ट कलेक्शन एवं इसके प्रबंधन संबंधी कार्य तथा गांव के रास्तोंए सार्वजनिक स्थानों आदि पर आजादी का श्रम दान थीम पर स्वच्छता कार्यक्रम होंगे। 12 अगस्त को गांव में जल जीवन मिशन की सरंचनाओं की सफाई और सौदर्यकरण पीएचईडी विभाग के माध्यम स किए जाएंगे। इसमें जल एवं स्वच्छता संबंधी सुविधाओं को देशभक्ति थीम से पेन्ट एवं सजावट करवाना शामिल है। इसके अलावा 12 अगस्त को ही कचरा प्रबंधन तकनीक ;पृथकीकरणए कम्पोटिंगद्ध शौचालय रखरखावए जल संरक्षणए भूमिगत जल संग्रहणए जलस्त्रोंत संरक्षणए सिंगल युज प्लाटिक के उपयोग को हतोत्साहित करनाए व्यक्तिगत शौचालयों की ग्रामवासियों के द्वारा सफाई आदि गतिविधियां होंगी।
तीसरे चरण में निकलेंगी तिरंगा यात्राएं
अभियान के तृतीय चरण में 13 से 15 अगस्त तक ध्वज फहरानाए राजकीय भवनों की सजावट आदिए तिरंगा के साथ सेल्फी लेनाए तिरंगा रैलीए तिरंगा यात्रा जैसी गतिविधियां होंगी। सभी पंचायती राज संस्थाओंए राजकीय व निजी कार्यालयों जिले के प्रमुख स्थलों स्मारकों को तिरंगा रंग की एलईडी लाईटिंग से की जाएगी। प्रमुख बाजारों में भी लाईट डेकोरेशन माला डेकोरेशन दिया रंगोली आदि से सजावट करने हेतु स्थानीय व्यक्ति को प्रोत्साहित करना पंचायत के प्रमुख तालाब प्रमुख स्थल प्रमुख व्यापार केन्द्र आदि में देशभक्ति के राष्ट्रगान राष्ट्रगीत देशभक्ति के गीत आदि भी प्रसारित किए जाएंगे।
13 अगस्त को प्रातः 8 से 11 बजे तक तिरंगा ध्वज को हाथ में लेकर स्थानीय
जनसमुदाय द्वारा प्रत्येक गांव ढाणीए शहर.कस्बों में एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। वहीं सभी धर्म के व्यक्तियोंए विद्यार्थियों के साथ हम एक साथ है की भावना के साथ प्रत्येक पंचायत में बाईक रैली साईकिल रैली ट्रैक्टर रैलीए निकाली जाएगी। तिरंगा केनवास के तहत 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक पंचायत में मुख्य बाजार पंचायत कार्यालयए राजीव गांधी सेवा केन्द्र आगनवाडी बस स्टेण्ड शहर क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर एक तिरंगा केनवास लगाया जाएगा जिस पर आमजनता द्वारा अपने हस्ताक्षर एवं देश प्रेम के प्रति अपनी भावना लिखी जा सके। 14 अगस्त को तिरंगा प्रर्दशनी एवं मेले का आयोजन किया जाएगा। वहीं शाम को सभी नगरों व पंचायत स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस कार्यक्रम में स्वतन्त्रता सेनानी सैनिक एवं सुरक्षा बलों के सेवानिवृत कार्मिको शहीदों के परिवार को भी अनिवार्य रूप से ससम्मान आमन्त्रित किया जाएगा। देश भक्ति से आधारित संगीत गानों पर स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। 15 अगस्त को प्रत्येक नगरीय निकाय ग्राम पंचायत द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में देश की एकता एवं अखण्डता हेतु तिरंगा शपथ दिलवाई जाएगी।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





