
गोगुंदा (Udaipur)- क्षेत्र में संचालित हैण्ड इन हैण्ड इंडिया संस्थान के मुख्य प्रबंधक राजीव पुरोहित ने बताया कि मंगलवार को क्षेत्र के 80 महिला किसानों के समूह और किसान उत्पादन संगठन बनाने के फायदे की जानकारी के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया।
नाबार्ड डीडीएम नीरज यादव के द्वारा बताया कि किसान संगठन बनने से खाद बीज कम किमत पर मिल सकता हैं। अपने उत्पादन को अच्छे दाम में बेच सकते है। सरकार के द्वारा आर्थिक सहयोग राशि के साथ कई तरह के प्रशिक्षणो का लाभ मिल सकता है।
मनोहर लोडा ने महिलाओ को एफपीओ के गठन की प्रक्रिया एव दस्तावेजो के बारे में जानकारी दी गई। वहीं शाखा प्रबंधक प्रकाश मेघवाल ने बताया कि आगामी दिनों में गोगुंदा में संगठन के पंजीकरण की प्रक्रिया सम्पन्न की जायेगी।
इस दौरान राजस्थान बाल कल्याण समिति से आर डी वर्मा, प्रहलाद, हमेरा लाल ,सीता, सीमा, केसर सहित महिला समूह उपस्थित थे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





